(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कडैल के निवासियों के लिए आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कडैल में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए देवेश बाड़मेर , अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि यह शिविर 13 मई से 10 जून 2026 तक चलेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। राजकीय अवकाश और रविवार को शिविर बंद रहेगा।विभाग ने शिविर के लिए तीन आधार ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई है। रमपाल सिंह 13-14 मई और 21-22 मई, हेमंत प्रजापत 26-27 मई तथा जय सिंह रावत 02-03 जून और 09-10 जून को सेवाएं देंगे। शिविर में नया आधार नामांकन, आधार में संशोधन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य किया जाएगा।
