वैशाली पुलिस द्वारा पकड़े गए दो लुटेरे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)– बालिगांव थाना अंतर्गत धोबघट्टा चौड़ के पास 16 मई को मुजफ्फरपुर से ताजपुर की ओर जा रहे दंपत्ति के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस सम्बन्ध में बालिगांव थाना कांड संख्या – 87/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

उक्त कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार अनुoपुoपदाo, महुआ, संजीव कुमार के नेतृत्व में बालिगांव थानाध्यक्ष के साथ एक टीम का गठन किया गया था ।टीम द्वारा मानवीय सीसीटीवी फुटेज आधारित अनुसंधान करते हुए इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त, छोटू कुमार,पिता अरुण सहनी, सा0-रायपुर,थाना- सकरा, जिला -मुजफ्फरपुर को लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त, छोटू कुमार की निशानदेही पर एक अन्य अपराधकर्मी सूरज कुमार, पिता- बुधन सहनी, साo- मालिकौर,थाना- पूसा, जिला समस्तीपुर को एक देशी पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस एवं लूटे गए |

- Sponsored Ads-

मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकारी गई है। इस सन्दर्भ में बालिगांव थाना कांड संख्या-88/26 दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से सूरज कुमार का आपराधिक इतिहास दो बार आर्म्स एक्ट के कांड में समस्तीपुर में रहा है।इन अपराधकर्मियों से देशी पिस्टल- 1, जिन्दा कारतूस -5, मोटरसाइकिल -1 तथा एक मोबाइल बरामद किए गए हैं

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment