अजमेर :-मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक यूनियन, पुष्कर का महत्वपूर्ण निर्णय

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर :- मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक यूनियन, पुष्कर की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अवकाश रखा जाएगा।

इसी क्रम में 31 मई 2026 को पुष्कर के समस्त मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय व्यापारियों एवं कर्मचारियों को नियमित विश्राम और पारिवारिक समय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

- Sponsored Ads-

यूनियन ने ग्राहकों से अपील की है कि मोबाइल, रिपेयरिंग, रिचार्ज, एक्सेसरीज़ एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान से संबंधित अपने आवश्यक कार्य अवकाश से पूर्व ही पूर्ण कर लें।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment