वैशाली:-विद्यालय में पुलिस दीदी(अभया ब्रिगेड) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को किया गया जागरूक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)-वैशाली जिला अंतर्गत +2 विद्यालय, महिसौर में छात्राओं के बीच थानाध्यक्ष, महिसौर द्वारा अभया ब्रिगेड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, साइबर फ्रॉड, साइबर बुलिंग, पॉक्सो अधिनियम महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अपराधों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment