राघोपुर थाना के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने दिए कई निर्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)-पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग द्वारा राघोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, कांडों के अनुसंधान, लंबित मामलों के निष्पादन, मालखाना, शस्त्रागार, भवन परिसर एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही राघोपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाकों में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं राज्य में लागू शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध सतत अभियान चलाने, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा क्षेत्र में पुलिस गश्ती एवं सूचना संकलन को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment