जीरादेई (सिवान): जिला पदाधिकारी, विवेक रंजन मैत्रेय ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जीरादेई प्रखंड के भैसाखाल स्थित सुरक्षित स्थल के लिए चिन्हित दो स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की उपलब्धता, विकास कार्यों की प्रगति तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।
बताया गया कि उक्त मौजे की भूमि पर पहले से ही कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं संचालित एवं निर्माणाधीन हैं। इनमें साइबर थाना, आपदा प्रबंधन विभाग, अन्य पिछड़ा कन्या आवासीय विद्यालय, वृहद आश्रय गृह तथा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, भूमि से जुड़े आवश्यक कार्यों में तेजी लाने तथा सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, सिवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी,धीरज कुमार दुबे अंचलाधिकारी अजमल अली अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
