(हरिप्रसाद शर्मा ) पुष्कर/ अजमेर/अखिल भारतीय मारू जांगड़ा सेन समाज संस्थान की आम सभा
भामाशाहो का किया सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।बैठक फूलचंद सैन की अध्यक्षता मे सेन सभागार मे आयोजित हुई ।
जिसमे कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया ,गत बैठक की क्रियान्विती सचिव द्वारा प्रस्तुत की गई ।
अध्यक्ष के आग्रह पर समाज मे दहेज प्रथा, मृत्यु भोज व पहरावणी व आटा साटा प्रथा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया ।जिसका सभी समाज बधुओ ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया ।अपनी समस्त कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे समाज सेवी पूर्व सरपंच श्रवण सैन गोहाना मंगरा क्षेत्र से कहा कि सैन मन्दिर में विकास के लिए धन की कमी नही आने देने का भरोसा दिलाया वही अंराई क्षेत्र से अपनी टीम के साथ पहुचे अध्यक्ष अमर चंद सैन द्वारा भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में कई क्षेत्र से समाज बंधु मोजूद रहे रामस्वरूप सैन ,प्रकाश सैन ,मनीष सैन ,आशिष सेन ,बालमूकद सेन ,हनुमान सेन ,नोरत मल सैन ,पन्नालाल सेन ,सूरजमल सेन ,रमेश सैन ,जीतमल सैन ,महावीर सेन ,ओम प्रकाश सैन आदि भारी संख्या मे समाज बंधुओ की उपस्थिति रही।
