पटना। सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा (पंजी.) का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा के बाद किया गया।
नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय महासचिव विशाल कुमार द्वारा जारी किया गया।जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि आलोक आजाद की कर्मठता, संगठन क्षमता, समाज के प्रति समर्पण एवं युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। महासभा ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में देशभर के युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान और अधिक मजबूत होगा तथा समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाए जाने पर आलोक आजाद ने महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि वे पूरे देश में रौनियार वैश्य समाज के युवाओं को एकजुट कर एक सशक्त, अनुशासित और सक्रिय संगठन का निर्माण करेंगे। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।आलोक आजाद ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता होती है। उनका प्रयास रहेगा कि समाज के बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों का सम्मान और उनके मार्गदर्शन को प्राथमिकता देते हुए युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि समाज की नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक हो सके।उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि समाज जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करे।
इसके लिए देशभर में युवा सम्मेलन, सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह, कौशल विकास कार्यक्रम तथा सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के गरीब, जरूरतमंद, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और असहाय परिवारों की सहायता के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी।आलोक आजाद ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसा परिवार बनाना है जहां समाज का प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और अपनापन महसूस करे। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलना, आपसी मतभेदों को समाप्त करना और समाज में भाईचारा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनने पर समाज एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का युवा संगठन पूरे देश में नई पहचान बनाएगा।बधाई देने वालों में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव विशाल आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविकांत गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुन्ना गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भोला गुप्ता, वैश्य चेतना समिति के महासचिव दीपक गुप्ता, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद, साहिल गुप्ता, अनंत गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जित्तू, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार, हेमू विचार मंच के राष्ट्रीय सूत्र प्रमुख डॉ. कामेश्वर गुप्ता, हेमू विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रौनियार सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
