खानपुर अंचल में नए अंचलाधिकारी के रूप में प्रिया आर्याणि ने किया पदभार ग्रहण,सामाजिक युवा कार्यकर्ता राकेश कुमार झा ने स्वागत सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बीडीओ विजय कुमार चन्द्रा ने किया स्वागत सम्मान समारोह की अध्यक्षता।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर अंचलाधिकारी मनीष कुमार के तबादला के बाद खानपुर अंचल में नए अंचलाधिकारी के रूप में प्रिया आर्याणि ने किया पदभार ग्रहण।वही बताते चले कि सामाजिक युवा कार्यकर्ता राकेश कुमार झा ने स्वागत सम्मान समाहरोह का आयोजन कर खानपुर ने नए अंचलाधिकारी प्रिया आर्यार्णी को किया मिथिला परम्परा के अनुसार फूल की माला,पाग,चादर,व बुक देकर किया सम्मानित।वही सामाजिक युवा राकेश कुमार झा के द्वारा स्वागत सह सम्मानित कार्यक्रम आयोजन में शामिल प्रखंड के सभी पंचाययतो से आये हुए जनप्रतिनिधियो,बुद्धजीवियों ने राकेश कुमार झा को यह आयोजित कार्यक्रम के लिये धन्यवाद दिया।वही प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित स्वागत सह सम्मानित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने किया।

- Sponsored Ads-

तथा कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार झा ने किया।स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा पूर्व अंचलाधिकारी मनीष कुमार अपने पद पर कार्यरत रह कर उन्होंने निष्ठां एंव विश्ववास के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य का निर्वाहन किया है।इसकी जितनी भी सराहना की जाय कम ही होगी।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में अंचल के सभी कर्मियों एंव आमजन के साथ मिलजुलकर व्यवस्था में निरंतर सुधारने का काम किये हैं।वह सराहनीय है।उसी तरह नए आये खानपुर की अंचलाधिकारी प्रिया आर्याणि जी से आग्रह करूंगा कि प्रखंड क्षेत्र में आमजन के साथ व्यवाहार सकुश बातचीत कर विवादित कार्य को निपटारा करे।

जिसे आम लोगो को सहूलियत हो सके।तथा वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह ने स्वागत सह सम्मान समारोह उपस्थित जनप्रतिनिधियों,व बुद्धिजीवियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ने कहा इससे पहले अंचलाधिकारी के रूप में पदस्थापित मनीष कुमार जी ने जो 19 पंचायत में जाकर व अंचल कार्यालय में आये हुये लोगों की समस्या को शांति पूर्वक निपटाने के जो कार्य किये हैं वो प्रखंड क्षेत्र के आमजन ने इनके कार्यकाल को सदा याद करते रहेंगे।उसी तरह में नए अंचलाधिकारी महोदया प्रिया आर्याणि आम लोगो से व्यवाहार कुशल कार्य करे ताकि आमजन के मन में सराहनीय कार्य करने का विश्ववास हो सके।वही अंचल के सीआई शिवचंद्र झा ने नए अंचलाधिकारी के स्वागत सह सम्मान समारोह में एक सरस्वती जी वंदना गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वही नए अंचलाधिकारी प्रिया आर्याणि के स्वागत सह सम्मान समारोह में उपस्थित कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार झा,प्रखंड विकाश पदाधिकारी विजय कुमार चन्द्रा,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार,अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी,बीपीआरओ संजीव कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,पिंटू सिंह,बीस सूत्री उपाध्यक्ष बमभोला सिंह,समाजिक नेता राजेश कुमार चौधरी,मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा,मुखिया गोविन्द पासवान,पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एंव बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment