खानपुर उत्तरी के मुखिया ने अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने नवनिर्मित बिहार सरकार पंचायत भवन परिसर में 15 अगस्त 2026 को झंडोतोलन के बाद पंचायत के हजारों लोगों को कराया भोजन।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड के अंतर्गत खानपुर उत्तरी पंचायत में बने नए बिहार सरकार पंचायत भवन निर्माण का पूरा काम होने के बाद 15 अगस्त 2026 को खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह ने नवनिर्मित बिहार सरकार पंचायत भवन खानपुर उत्तरी के परिसर में बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, पंचायती राज पदाधिकारी संजीव कुमार,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों एंव खानपुर उत्तरी पंचायत से आये हुए सैकड़ो आमजन के उपस्थिति नवनिर्मित बिहार सरकार पंचायत भवन को फूलों से सजाया गया।तथा विधिवत पूजा पाठ कर खानपुर उत्तरी पंचायत के वर्तमान मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने नवनिर्मित बिहार सरकार भवन परिसर में 15 अगस्त 2026 को समय करीब 11:30 बजे राष्ट्रगान गाकर एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।तथा झंडोतोलन के बाद मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने मिथिला परंपरा के अनुसार बीडीओ,पंचायती राज पदाधिकारी,जिला पार्षद,भाजपा मंडल अध्यक्ष को पाग,चादर,और फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया।तथा कार्यक्रम के मौके पर अपने सम्बोधन में बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि बिहार सरकार का यह एक महत्वकांक्षी योजना है।
जो बिहार के सभी जिलो में जितने पंचायत है।

उस पंचायत में नए बिहार सरकार पंचायत भवन बनाया गया है।यह एक बड़ी उपलब्धि है।रही बात जो यहाँ सरकारी जमीन करीब 25 एकड़ के करीब उपलब्ध है।में यहाँ एक डिग्री कॉलेज खोलवाने का प्रयास करूँगा।ताकि यहाँ के बच्चों को शिक्षा ग्रहण में कठिनाई नही हो।जिसे पढ़ने वाले बच्चों को सुविधा से शिक्षा हासिल हो सके।वही बताते चले कि खानपुर प्रखंड के अंतर्गत 19 पंचायत है।जिस 19 पंचायत में केवल एक ही पंचायत खानपुर उत्तरी के मुखिया अरुण कुमार सिंह ने नवनिर्मित बिहार सरकार पंचायत भवन खानपुर के परिसर में 15 अगस्त को झंडोतोलन के बाद पंचायत से आये हुए हजारो लोगो को राष्ट्रीय प्रसाद वितरण के अलावा खीर,पूरी,सब्जी भोज आयोजन कर करीब हजारो लोगो के अलावा सैकड़ो बच्चों को भोजन कराये गये।वही भोजन के बाद पंचायत के लोगो ने कहा कि मुखिया हो तो अरुण कुमार सिंह कुशवाहा जैसा हो।लोगो ने यह भी कहा कि अगर इसबार भी पंचायत चुनाव होगा तो अरुण कुमार सिंह कुशवाहा को ही जिताएंगे।ये मुखिया पंचायत का विकास एंव लोगो को सम्मान करते हैं।झंडोतोलन कार्यक्रम में बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, पंचायती राज पदाधिकारी संजीव कुमार,जिला पार्षद सदस्य स्वर्णिमा सिंह,डॉ0 लाल बाबू,वर्तमान सरपंच चन्द्रभूषण सिंह,नेता अंनत कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा,पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,अन्य जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
