खानपुर प्रखंड के शोभन पंचायत अंतर्गत शोभन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा (250)किसानों के बीच बाटा गया बोनस।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

शुद्धता,सुगमता और सुलभता ही सुधा की है पहचान —- जिला पार्षद।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभन पंचायत अंतर्गत शोभन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2021से 2025 के बीच का लाभांश कुल 522000/रु 250 किसानों के बीच बोनस के रूप में वितरण किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुधा डेयरी के एम डी आर0 के0 झा,डेयरी संघ के अध्यक्ष उमेश राय,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद एवं पंचायत समिति सदस्य मणिकांत महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिव कुमार महतो ने किया जबकि संचालन डॉक्टर लाल बाबू ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत सुधा के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सीता राम महतो और इस समिति के पूर्व सचिव दिनेश प्रसाद के कृत्य को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत समिति के सचिव ने मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग,चादर,माला और बुके देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपस्थित पशुपालक किसानों को संबोधित करते हुए सुधा के एम डी आर0 के0 झा ने कहा कि हम पशुपालक किसानों के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।उनके हितार्थ नई नई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं।

हमने पशुओं के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की है जिससे पशु रोगमुक्त रहेंगे और वे गुणवत्तापूर्ण दूध हमे दे सकेंगे।हमने उन्नत किस्म मुर्रा नस्ल की पारी आपके लिए लाए हैं जो एक साल में भैंस बनकर 10 से 15लीटर दूध देगी।

उन्होंने बताया कि जो किसान हमारे यहां अधिक से अधिक दूध देते हैं उनके लिए बिजली चालित चाराकल मुफ्त में देना शुरू किया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि शोभन दुग्ध उत्पादन समिति जिला के सबसे पुराना समिति है,हम इसके अस्तित्व को बचा कर रखेंगे।उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस समिति द्वारा किसानों के बीच 32वा बोनस बांट रही है। उन्होंने समिति के सचिव से कहा कि समिति भवन की मरम्मत,रंग रोगन और मीटिंग हॉल के लिए प्राक्कलन तैयार करें हम उसकी स्वीकृति देंगे ताकि यहां के किसान लाभांवित हो सकें।

उन्होंने जल्द ही शीत गृह केंद्र की स्थापना की बात कही।वहीं स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह की मांग पर किसानों को दूध की कीमत के अतिरिक्त 3/रु प्रति लीटर अनुदान देने,अधिक से अधिक किसानों को अनुदानित दर पर गाय,भैंस और पशु चारा उपलब्ध कराने की बात कही।जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि शुद्धता,सुगमता और सुलभता ही है सुधा की पहचान।सहयोग और सहभागिता से चलती है यह संस्था,जिसके मालिक होते हैं किसान।

उन्होंने संवादाता को बताया कि शोभन दुग्ध समिति द्वारा पिछले चार साल का कुल बचत में से करीब 5 लाख 22 हजार रुपए आज बोनस वितरण के रूप में किया गया है।साथ हीं स्टैंड फैन,सीलिंग फैन,कुर्सी,टेबल,टूल,बिस्कुट इत्यादि भी समिति द्वारा किसानों को दिया गया है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष और सचिव को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया और कहा कि समिति से जुड़े किसानों की समस्या जल्द ही दूर होगी जिससे किसानों के घर में खुशहाली होगी। उन्होंने इस समिति से अधिक से अधिक किसानों को जूड़कर लाभ लेने की अपील किया।

मौके पर सुधा के निदेशक मंडल के सदस्य राम विनोद पंडित,पथ प्रभारी सुरेश प्रसाद महतो,सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार,समिति के पूर्व अध्यक्ष शशिभूषण कुमार,सचिव संजय कुमार,दिलीप कुमार सिंह,ए आई वर्कर संतोष कुमार,पंकज कुमार,बिरजू कुमार,राम सागर साहनी,विपिन कुमार झा,निष्ठा भारती,रेखा देवी,गंगा प्रसाद झा,शंभू कुमार सिंह,पूर्व सरपंच चंद्र भूषण कुमार सहित सैकड़ों किसान,बुद्धिजीवी,समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment