गरीब-भूमिहीन परिवारों पर बुलडोजर चलवाने के बजाए पांच डीस्मिल जमीन का बासगीत पर्चा दे सम्राट चौधरी की सरकार—फूलबाबू सिंह।मनरेगा को समाप्त कर गरीबों को धोखा दे रही है मोदी की सरकार—जीबछ पासवान।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर 31 अगस्त 2026 को दो दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सभी काम-काज के पंचायतों के ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर प्रखंड /अंचल मुख्यालय पर सत्याग्रह व उपवास भाकपा (माले)एवं संगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले प्रखंड सचिव रामविनय पासवान,पांचू राम,मनोज पासवान,बृजू पासवान,हीरा देवी,दीपक राम,मुकेश सदा और शंकर पासवान ने प्रमुख मुख्य मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू कर दिया है।(1)अंचल के भोरेजयराम पंचायत के दलित कॉलोनी,पुरोषत्तमपुर अन्नु पंचायत के मिल्की महादलित वस्ती और रेबड़ा पंचायत में पोखर के भिंडा पर बसे लोगों सहित विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण गरीब भूमिहीन जहां बसे हुए हैं उन्हें पीपी ऐक्ट 1947 के तहत वासगीत पर्चा दी जाय,सभी भूमिहीनों को 5 डीसमील जमीन दिया जाय,सभी पंचायतों में गरीबों-भूमिहीनों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने की गारंटी किया जाय, इन्द्रा आवास निर्माण के लिए 5 लाख रुपये किया जाय।

(2.)राशन सूची से गरीबों के नाम काटने का तुगलकी फरमान वापस लिया जाय, सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड दिलायी जाय, बिहार सरकार अपनी बजट से अपेक्षित दाल दिलाने की व्यवस्था करें ताकि कुपोषण पर लगाम लग सके।(3.)मनरेगा की हत्या कर लाये गए विकसित भारत जी राम जी कानून के तहत काम दिया जाय, काम का उचित दाम दिलायी जाय और अकुशल मजदूरों के लिए ₹700 दैनिक न्यूनतम मजदूरी घोषित करायी जाय!(4.)प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार गारंटी का कानून बनाई जाय!(5.)गांव के मजदूर-किसानों से पानी सफाई और होल्डिंग टैक्स वसूलना बंद किया जाय!(6.)सभी वृद्धों,दिव्यांगों और विधवाओं को ₹3000 मासिक पेंशन दी जाय। (7.)शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगायी जाय। सरकारी विद्यालयों को नवोदय विद्यालय के स्तर पर विकसित करायी जाय !(8.)अनुसूचित जाति /जन जाति की तरह अति पिछड़ी जातियों का सुरक्षा-सम्मान के लिए कानून बनाई जाय।इसके अलावे विभिन्न पंचायतों का स्थानीय समस्या को हल करने की मांग किया गया है।
मौके पर भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि भाजपा -जदयू की सम्राट चौधरी वाली सरकार ने गरीबों को एक डीस्मिल जमीन का बासगीत पर्चा देकर सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने में लगी है गरीबों को बसने के लिए पांच डीस्मिल जमीन का बासगीत पर्चा देने की गारंटी सरकार को करना होगा।खेग्रामस के जिला सचिव जीबछ पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा को समाप्त कर गरीबों से धोखा किया है जी राम जी के तहत काम नहीं मिल रहा है पुनः मनरेगा को बहाल किया जाना चाहिए। सभा को भाकपा-माले के पूर्व प्रखंड सचिव सत्यनारायण महतो, राहुल राय,राम कुमार राय,लक्ष्मण कुमार,बुधन महतो,राज कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, कुशेश्वर पासवान,लक्ष्मी देवी,ललिता देवी,सकीला देवी,दुखनी देवी ने संबोधित किया।सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव रामविनय पासवान संचालन रामनाथ साह ने किया।
