डॉo संजय (हाजीपुर )-जिले में बढ़ते जलस्तर एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।इसी क्रम में 02.09.2026 को हाजीपुर टीम द्वारा बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आपातकालीन स्थिति में रात्रि के समय प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन्फ्लेटेबल टावर लाइट को जलाकर उसका परीक्षण किया गया।परीक्षण के दौरान टावर लाइट की कार्यक्षमता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उसके उपयोग की तैयारियों की जांच की गई।
इस प्रकार के उपकरणों की उपलब्धता से बाढ़ अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते जलस्तर की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों को तैयार रखा जा रहा है।
