- Sponsored Ads-
डॉo संजय (हाजीपुर )-मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार सरकार ने बिहार की माही श्वेतराज को 77वीं सीनियर नेशनल्स एक्वेटिक चैंपियनशिप में तैराकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के उपलक्ष्य में बिहार सरकार द्वारा उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक, वैशाली, शुभांक मिश्रा द्वारा माही श्वेतराज को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर जिलादेश-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वैशाली पुलिस को माही श्वेतराज की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनकी मेहनत, प्रतिभा एवं समर्पण निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
