गंगा एवं गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से छह प्रखंडों के 26 पंचायत हुए प्रभावित,हाजीपुर नगर क्षेत्र के 06 वार्ड भी शामिल, राहत और बचाव कार्य हुआ तेज

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(एस डी आर एफ की टीमें अलर्ट, तटबंधों पर 24×7 निगरानी एवं नाइट पेट्रोलिंग)डॉo संजय (हाजीपुर)-वैशाली जिले में गंगा एवं गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में रहकर राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।वर्तमान में राघोपुर, हाजीपुर, महनार, सहदेई बुजुर्ग, देसरी एवं बिदुपुर अंचल प्रभावित हैं।

- Sponsored Ads-

इसके अतिरिक्त हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के 06 वार्ड भी प्रभावित हैं।नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानीवाल्मीकिनगर बराज से 03 सितम्बर 2026 को 1,52,900 क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया है। विगत तीन दिनों में जलश्राव की स्थिति इस प्रकार रही—31.08.2026 — 1,19,000 क्यूसेक01.09.2026 — 1,50,200 क्यूसेक02.09.2026 — 1,83,400 क्यूसेकगंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट पर 50.31 मीटर दर्ज किया गया है

जो खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.71 मीटर ऊपर है। वहीं,गंडक नदी का जलस्तर लालगंज में 51.33 मीटर है जो खतरे के निशान 50.50 मीटर से 0.83 मीटर ऊपर है। गंडक नदी के हाजीपुर एवं रेवा घाट पर भी जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

155 नावों से आवागमन की सुविधा, राहत सामग्री का वितरणप्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 155 नावों का परिचालन किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों के बीच अब तक 1,760 पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया जा चुका है।

प्रभावित क्षेत्रों में मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं जहां लोगों एवं पशुओं की नि:शुल्क जांच, उपचार तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।एस डी आर एफ की टीमें अलर्ट, तटबंधों पर नाइट पेट्रोलिंगबाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए एस डी आर एफ की टीमें 24×7 एक्टिव अलर्ट मोड में तैनात हैं।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता एवं कर्मियों द्वारा तटबंधों की सतत निगरानी के साथ नाइट पेट्रोलिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए विद्युत विभाग एवं पी एच ई डी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

24×7 नियंत्रण कक्ष से प्राप्त करें सहायताआपात स्थिति अथवा बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना/सहायता के लिए नागरिक निम्न नियंत्रण कक्षों से संपर्क कर सकते हैं—जिला नियंत्रण कक्ष, वैशाली☎️ 06224-260233☎️ 06224-260234अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, हाजीपुर☎️ 06224-272215अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, महनार☎️ 06229-299950

जिला प्रशासन की जनहित में अपीलजिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। नदी के किनारों, तेज बहाव वाले क्षेत्रों एवं जलभराव वाले स्थानों से अनावश्यक रूप से दूर रहें। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और आवश्यकता होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा बाढ़ से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकृत सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें।जिला प्रशासन, वैशाली बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment