पलवैया में तीन दिवसीय बाबा गणिनाथ महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में महनार प्रखंड स्थित बाबा गणिनाथ धाम, पलवैंया परिसर में तीन दिवसीय राजकीय बाबा गणिनाथ महोत्सव/मेला-2026 का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ हुआ। महोत्सव के अवसर पर बाबा गणिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरे परिसर में भक्ति एवं उत्सव का माहौल रहा।

महोत्सव का विधिवत उद्घाटन पर्यटन मंत्री, केदार प्रसाद गुप्ता, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, दिलीप जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री, लखेंद्र कुमार रौशन, कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, विधायक महनार, उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक लालगंज, संजय सिंह, विधायक राजापाकर, महेंद्र राम, विधायिका छपरा, छोटी कुमारी, प्रखंड प्रमुख महनार, नेहा कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह, भा.प्र.से. के निर्देश पर महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

- Sponsored Ads-

अनुमंडल पदाधिकारी, अंकित कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रवीण कुमार की देखरेख में मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे, ड्रॉप-गेट, मेडिकल टीम तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए टेंट सिटी में बेड की व्यवस्था भी की गई है। मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

तीन दिवसीय राजकीय बाबा गणिनाथ महोत्सव के दौरान राज्य एवं स्थानीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भक्ति भजन, लोकगायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। महोत्सव के माध्यम से बाबा गणिनाथ जी की परंपरा, लोक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा जिलेवासियों एवं दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिकाधिक संख्या में राजकीय बाबा गणिनाथ महोत्सव में सम्मिलित होकर बाबा गणिनाथ जी के आदर्शों एवं संदेश को आत्मसात करें। साथ ही, मेला परिसर में शांति, अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि महोत्सव का आयोजन सफल, सुरक्षित एवं यादगार बनाया जा सके।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment