बाबा गणिनाथ मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)-राजकीय बाबा गणिनाथ मेला के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत एम एच डी उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर डेढ़पुरा, राजकीय मध्य विद्यालय, महनार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, महनार तथा संत जोसेफ पब्लिक स्कूल, देशराजपुर, महनार के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य से हुई। इसके पश्चात प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहदेई बुजुर्ग की छात्रा जिज्ञासा कुमारी ने एकल गीत प्रस्तुत किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार सुमन ने भक्ति गीत, नेहा नैना ने गणिनाथ गीत, जबकि इन्दु देवी, वंदना कुमारी एवं किरण कुमारी ने गीत एवं एकल गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक विविधता एवं जीवंतता प्रदान की।सभी कलाकारों की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें मेमेन्टो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका अभिनंदन किया। बाबा गणिनाथ मेला के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने का भी संदेश दिया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment