‘नीतीश संवाद’ की ऐतिहासिक सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
दीपक कुमार, खगड़िया।
03 अक्टूबर। शहर से सटे बछौता स्थित राज कौशल रिसोर्ट में गत शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित ‘नीतीश संवाद—जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई देते हुए साधुवाद दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदनशील सोच और महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जीविका से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या निरंतर बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त होकर रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जीविका दीदियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और ‘20 साल बेमिसाल’ के नारों ने आयोजन को विशेष रूप से यादगार बना दिया। महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और उनके आत्मविश्वास में हुई वृद्धि को उन्होंने जीविका अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों ने संगठनात्मक एकजुटता का भी परिचय दिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर नीलम वर्मा, पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, शहाब उद्दीन, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, सावन कुमार बंटी, फिरदोस आलम, डॉ. धीरेंद्र कुमार, निर्मला कुमारी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, राका सहाय, वीणा पासवान, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, वंदना भारती, मिथलेश देवी, आदित्य पटेल, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, चन्देश्वरी राम, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, नीलकमल पटेल एवं कमल किशोर पटेल सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
