नवचयनित मुख्यमंत्री से बिहार एवं भारत के साथ बेहतर रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद : किरण देव यादव
दीपक कुमार , खगड़िया।
अलौली, खगड़िया। 03 अक्टूबर।
नेपाल के मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री पद पर कृष्ण देव यादव के चुने जाने पर फरकिया-बिहार में बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सर्वजन यादव समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी किरण देव यादव ने कृष्ण देव यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
किरण देव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नवचयनित मुख्यमंत्री कृष्ण देव यादव के नेतृत्व में मधेश प्रांत का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मधेश प्रांत शिक्षा, विकास और समृद्धि के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा तथा मधेशियों को उनके हक, हकूक एवं अधिकार प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि मधेश प्रांत बिहार से सटा हुआ है। ऐसे में कृष्ण देव यादव के मुख्यमंत्री बनने से बिहार एवं भारत के साथ नेपाल के रिश्ते और मजबूत होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं सहित विभिन्न संकटों के समय भारत की ओर से नेपाल को सहयोग मिलता रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं।
किरण देव यादव ने नवचयनित मुख्यमंत्री कृष्ण देव यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सात दलों के समर्थन से उनका मुख्यमंत्री बनना मधेश प्रांत और नेपाल की राजनीति की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।
यादव समाज के युवाओं की उपलब्धियों पर दी बधाईइधर, सर्वजन यादव समाज के सूत्रधार किरण देव यादव ने बिहार, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर यादव समाज के युवाओं के चयन पर भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं की ये उपलब्धियां गौरव का विषय हैं।मंत्री के कथित बयान की निंदाकिरण देव यादव ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित विवादित एवं जातिसूचक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति की ओर से इस प्रकार की टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए पद से बर्खास्त किए जाने की मांग भी की।
