पंडित सरयू हजारी परियोजना बालिका इंटर विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
दीपक कुमार, खगड़िया।
परबत्ता। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित पंडित सरयू हजारी परियोजना बालिका इंटर विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।प्रधानाध्यापक प्रियरंजन कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।शिक्षक ललित अंशु एवं राकेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देशसेवा के लिए समर्पित कर दिया।
देश को एक सूत्र में पिरोने और अंग्रेजी शासन से आजादी दिलाने के लिए उन्होंने कई बार जेल की यातनाएं भी सहीं।शिक्षक ललित अंशु ने कहा कि बापू के विचार आज भी समाज को समानता, स्वदेशी और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के मूल्य केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रियरंजन कुमार, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, कृष्णा कुमार, दुर्गेश कुमार, ललित अंशु, राजकुमार, राजेश कुमार, आदित्य नारायण झा, रौशनी कुमारी, सोनाली कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।
