अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड कार्यालय में दिनांक 09 सितंबर 2026 को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme–ABP) के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विजय कुमार चंद्रा ने किया।बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न विभागों द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं संबंधित सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को ABP के सूचकांकों को शत-प्रतिशत संतृप्त (Saturation) करने तथा संतृप्त सूचकांकों की उपलब्धि को निरंतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा के दौरान उच्च रक्तचाप (Hypertension) एवं मधुमेह (Diabetes) से संबंधित सूचकांकों में अपेक्षित सुधार लाने,पात्र लाभार्थियों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा उपलब्धि में निरंतर वृद्धि बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।पोषण एवं

CDS विभाग को पोषण संबंधी सूचकांकों में सुधार एवं संतृप्ति की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में शिक्षा विभाग को शिक्षा से संबंधित ABP सूचकांकों की नियमित समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान AEPB सीडिंग तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा संबंधित सूचकांकों में सुधार एवं संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।बैठक में जीविका से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों (SHGs), रिवॉल्विंग फंड (Revolving Fund) तथा समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।बैठक के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ABP के सभी सूचकांकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने,कमजोर प्रदर्शन वाले सूचकांकों में त्वरित सुधार लाने तथा पहले से संतृप्त सूचकांकों की उपलब्धि को बनाए रखने का निर्देश दिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य खानपुर प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त करते हुए समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकरी डॉक्टर राणा नितेश सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार (बीपीआरओ)प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभिनव कुमार (बीईओ)आकांक्षी प्रखंड फेलो कुंदन कुमार, पिरामल फाउंडेशन से केशव कुमार, जीविका से (बीपीएम) विक्रम कुमार तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
