डॉ० संजय (हाजीपुर)-नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी अन्तर्गत गर्दनिया चौक के समीप 13 अप्रैल को मोटरसाइकिल सवार दो अपराध कर्मियों द्वारा गर्दनिया निवासी आर्यन कुमार के दोनों पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया तो इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या -342/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था तथा इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, वैशाली के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,सदर-1 ,सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थाना के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया ।
जिसने महज चौबीस घंटे के भीतर तकनीकी तथा सीसीटीवी फुटेज आधारित अनुसंधान कर घटना की साजिश में शामिल एक अभियुक्त प्रिंस कुमार, पिता -महेश राय ,सा0- नया टोला दिग्घी कला , थाना -सदर,जिला-वैशाली को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है एवं घटना की मुख्य वजह उक्त कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त राहुल कुमार के परिवार के एक सदस्य का रील बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी जख्मी अभियुक्त के द्वारा दिया जा रहा था।
जिसको लेकर जख्मी युवक तथा इनके साथी के बीच विवाद हुआ था और उक्त घटना के एक घंटा पहले पूर्व में हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जढुआ अन्तर्गत एक टाईल्स की दूकान में बैठक भी हुई थी
जिसमें मामले का निबटारा नहीं होने पर अभियुक्तों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया।
