भोरेशाहपुर निवासी शिक्षा जगत के अनमोल धरोहर थे डॉ0 राम नरेश झा—सुशील चौधरी।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड के भोरेशाहपुर निवास शिक्षाविद् डॉ राम नरेश झा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश मिश्रा ने किया।तथा संचालन श्यामकांत झा ने किया।प्रथम पुण्यतिथि पर उपस्थित अतिथियों ने तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करउनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए एनटीपीसी स्वतंत्र निदेशक सुशील चौधरी ने कहा की स्वर्गीय डॉ0 राम नरेश झा एक कुशल शिक्षाविद् के साथ साथ कुशल समाजसेवी डॉक्टर थे।
समाज की हर तबके के लोगों के लिए 24 घण्टे खड़ा रहते थे।बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा स्वर्गीय डॉ0 रामनरेश झा ने अपने जीवन में सामाजिक कार्य करते रहते थे।
उन्होंने हर सामाजिक कार्यों में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। राजस्व अधिकारी ऋषि कुमार ने कहां कि उनके प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वह दवा वितरण के साथ बच्चों के बीच कलम किताब कॉपी वितरण करना डॉ0 रामरेश झा के कर्मों का परिणाम है।
चिकित्सा शिविर में डॉक्टर के रूप में डॉ0 अनिल झा, डॉ0 अवनीश,मिथिलेश ठाकुर,रोहित कुमार, ऋतुराज झा,आयुष कुमार शामिल थे।स्वर्गीय डॉ0 रामनरेश झा के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर प्रवीण कुमार झा, शशिकांत झा उर्फ चुनचुन झा,गंगा प्रसाद झा,अजय कुशवाहा,बीस सूत्री उपाध्यक्ष बम भोला सिंह,लोजपा (R) के नेता पिंटू सिंह,धर्मेंद्र झा, अशोक पासवान,शशि भूषण झा,महेश प्रसाद यादव,प्रियंका कुमारी,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने स्वर्गीय डॉ0 रामनरेश झा के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
