(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पुष्कर मे ब्लाक स्तरीय मनाया गया ।इस मौक़े पर पुष्कर में प्रशासन की ओर से रविवार को सामूहिक योग कार्यक्रम प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित किया गया ।
सभी आने वालों को मुख्य योगाचार्य कृष्णेन्द्र शेखावत द्वारा योग कराया गया । कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त जर्नादन शर्मा , कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा० अंजु कटारे ने बताया कि सुबह 7 से 8 बजे तक निर्धारित समय पर योग कराया गया। वहीं चारों स्थलों पर नोडल अधिकारी भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन के साथ आमजन शामिल हुए।
तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान तहसीलदार पवन कुमार मिश्रा और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ,रोहन बाकोलिया ,मुकेश कुमावत ,धर्मेंद्र नागोरा ,सुनीता पाराशर श्यामा पाराशर, पवन शर्मा ,मनोज वैष्णव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अन्य विश्व योग दिवस के उपलक्ष में प्रातः 7 बजे श्रीरामचंद्र मिशन कान्हा शांति वनम हैदराबाद की विश्व प्रसिद्ध सहज मार्ग हार्टफुल्नेस ध्यान पद्धति में प्रवीण प्रशिक्षकों के संयोजन से योग ध्यान कार्यक्रम का तालुका विधिक सेवा समिति पुष्कर के सौजन्य से पुष्कर न्यायलय परिसर में आयोजित किया गया ।यह जानकारी नितेश गहलोत द्वारा दी गई ।
कार्यक्रम में पुष्कर बार काउंसिल अध्यक्ष मदन सांखला,अधिवक्ता,कर्मचारी,होमगार्ड् भी उपस्थित रहे।
