गाय को रेत के ऊँचे टीलों से पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम रेस्क्यू किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन में उबड़ खाबड़ रास्तों
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ पुष्कर के निकटवर्ती गांव तिलोरा में रेत के ऊँचे टीलों को पार करके पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम इलाके में एक स्थानीय पशुपालक की गाय चारा चरने के लिए गई थी ।लेकिन वही बीमार हो गई ।बीते तीन चार दिनों से गाय मालिक में गाय की खोज करके वहीँ चारा पानी खिलाया ।गाय को नीचे लाने पशुपालक पुष्कर की एनिमल केयर सोसायटी की टीम से संपर्क कर मदद माँगी ।

टीम के सदस्य एम्बुलेंस और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर रवाना हुए ।
टीम के सदस्यों ने गाय को रेस्क्यू किया ।

- Sponsored Ads-

जो लगभग 6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन में उबड़ खाबड़ रास्तों रेतीले धोरों को पार करके टीम ने सुरक्षित गाय को नीचे पहुँचा दिया ।
रेस्क्यू टीम में रोहित गुर्जर, राज बाकोलिया, सोनू मेघवाल, हर्ष पाराशर, विष्णु पँवार ,रोनी रावत, सहित स्थानीय ग्रामीण युवाओं की टीम ने सहयोग प्रदान किया पशुपालक ने सहयोग करने के लिए पूरी टीम का आभार प्रकट किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment