हाजीपुर:उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई में 318.570 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)- जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार सघन छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग, वैशाली द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुरनी में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद थाना महुआ की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कुल 36 कार्टून में रखी गई 318.570 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में उत्पाद थाना महुआ द्वारा फरार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

जिला पदाधिकारी, वैशाली ने आमजन से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन का सहयोग करें तथा कहीं भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment