हाजीपुर-राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में सिपाही, मनु राज प्रथम स्थान पर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)- खेल भवन, आरा (भोजपुर) में 02एवं 03मई 2026 को आयोजित 12वीं बिहार स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2026 में वैशाली जिलाबल के सिपाही मनु राज ने राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के 71 किलोग्राम भार वर्ग (20+ आयु वर्ग) में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) हासिल किया।

पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग ने सिपाही मनु राज को बधाई देते हुए आगामी मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी ।

- Sponsored Ads-

उनकी इस उपलब्धि से न केवल पुलिस विभाग ,बल्कि जिलेभर में खुशी और गर्व का माहौल है।वैशाली पुलिस एवं सभी सहकर्मियों व शुभचिंतकों की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment