हाजीपुर:पुलिस केन्द्र में प्रशिक्षकों की मध्यावधि अंतः कक्षा परीक्षा, देखे जायेगे प्रशिक्षण स्तर,कौशल और दक्षता

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)- प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य, पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग के निर्देशन में 11 मई को पुलिस केंद्र हाजीपुर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रशिक्षुओं की मध्यावधि अंतः कक्षा परीक्षा आयोजित की गई।

इस परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अगले माह होने वाली अंतिम परीक्षा से पूर्व सभी प्रशिक्षुओं के कौशल, दक्षता एवं प्रशिक्षण स्तर का आकलन करना है ताकि आवश्यक सुधार एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें अंतिम परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार किया जा सके। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment