डॉo संजय (हाजीपुर) स्थानीय एस डीओ रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के कार्यालय में रविवार सायं काल मासिक बैठक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से पिछली बैठक की संपुष्टि की गई और कुछ नए सदस्य भी जुड़े। नए सदस्यों का स्वागत किया गया।सभी सदस्यों ने बारी-बारी से वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के सदस्यों से जुड़ी समस्याओं और इस संघ के विकास पर प्रकाश डाला।
सचिव,नागेन्द्र राय ने कहा कि यह संघ काफी क्रियाशील है और आशा है कि भविष्य में अधिकाधिक वरिष्ठ नागरिकों का जुड़ाव होगा। इस संघ के सभी सदस्यों के द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं और उत्साह के साथ आगे भी जारी रहेगा और इस संघ के अध्यक्ष का सहयोगात्मक व्यवहार ऊर्जा प्रदान कर रहा है।बैठक में इस संघ से वर्षों पूर्व जुड़े वयोवृद्ध 108 वर्ष की अवस्था वाले सदस्य, विजय कृष्ण सिंह को आगामी बैठक में सम्मानित करने पर भी निर्णय लिया गया। सदस्यों ने इस बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिनमें रवींद्र कुमार रतन,नंद किशोर यादव, बालेश्वर प्रसाद सहित कई सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है।
कार्यालय सचिव ,गोविंद कांत वर्मा ने संघ का कार्यालय के सुचारू संचालन पर सबसे सहयोग की अपेक्षा जताई।संघ के अंकेक्षक, सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने आय-व्यय सहित संघ के कार्य-कलाप पर चर्चा करते हुए बुनियादी जरूरतों को दर्शाया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रभात कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए आर्थिक पक्ष आधार माना जाता है जिसपर गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है।साथ ही हर प्रखंड में संगठन का विस्तार हो ।प्रखण्ड स्तरीय कमिटी बनाने की जरूरत है ताकि अधिक-से-अधिक वरिष्ठ नागरिक जुड़ सकें। बैठक के अंत में संघ के उपाध्यक्ष ,त्रिलोकी नाथ राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
