डॉo संजय (हाजीपुर) जी हां, इधर, उधर, जिधर भी तस्कर जायेंगे, वैशाली पुलिस की नजरों से नहीं बच पायेंगे, क्योंकि इनदिनों वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जिसके कारण प्रायः कोई- न – कोई, कहीं – न- कहीं अवैध मादक पदार्थ तथा तस्कर पकड़े जा रहे हैं और इसी क्रम में 15 मई को संध्याकाल महिसौर थाना को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अवैध मादक पदार्थ तस्कर मादक पदार्थ लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार अनुoपुoपदाo, महुआ, संजीव कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, महिसौर द्वारा कार्रवाई करते हुए थानांतर्गत हर प्रसाद चौक के पास से एक काले रंग के स्कॉर्पियो में सवार 6 मादक पदार्थ तस्कर को 52 ग्राम ब्राउन सुगर/ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में जंदाहा (महिसौर) थाना कांड संख्या -256/26 दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि नागालैंड से अवैध मादक पदार्थ लाने तथा अन्य जगहों पर बेचने की बात बतलाई गई है।
साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण कुमार, पिता – रोहिन राय, साo -नयागंज, थाना -देसरी, जिला -वैशाली, सुजित कुमार, पिता सुरेन्द्र राय, साo – मिल्की फतेहपुर, थाना -महुआ, जिला -वैशाली , रोहित कुमार, पिता -श्रवण सिंह, सा – नयागांव, थाना – देसरी,जिला – वैशाली, आलोक कुमार, पिता- महेन्द्र सिंह,साo मिल्की फतेहपुर, थाना -महुआ, जिला- वैशाली, शशिकांत कुमार पिता-अमर राय, साo -रामपुर चन्द्रभान उर्फ डमरू, थाना – महुआ, जिला- वैशाली तथा गणेश कुमार सिंह, पिता – स्वo – शत्रुघन सिंह, साo – सिंघाड़ा, थाना -महुआ, जिला – वैशाली हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से 52 ग्राम ब्राउन सुगर/हेरोइन,01 काले रंग का स्कॉर्पियो तथा 06 मोबाइल बरामद किये गए हैं।
