जमुई: सिकन्दरा थाना में 33वें थानाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार ने किया पदभार ग्रहण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार सिकन्दरा थाना में 33वें थानाध्यक्ष के रूप विजय कुमार ने रविवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की।

 

उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया।नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन व अपराध नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार, बालू माफिया, शराबी व शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।बताते चलें कि सिकन्दरा के निवर्तमान थानाध्यक्ष आशीष कुमार को लाइन हाजिर किया गया।

- Sponsored Ads-

 

सिकन्दरा थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष आशीष कुमार को लाइन हाजिर करने के बाद उनके स्थान पर चकाई थाना से स्थानांतरित होकर आये विजय कुमार ने सिकन्दरा थानाध्यक्ष के पद पर अपना योगदान किया है। सिकन्दरा में नए थानाध्यक्ष के सामने थानाक्षेत्र में शराब ,अवैध बालू खनन एवं परिवहन रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

 

नए थानाध्यक्ष के सामने थाना स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने की भी चुनौती होगी। कुर्सी संभालने के बाद थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि थानाक्षेत्र में विधि-व्यवस्था दुरूस्त रखना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष किसी केस में फंसे नहीं और दोषी कोई बचे नहीं उनकी प्राथमिकता में होगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article