ईश्वर से मिली प्रकृति रूपी अनुपम भेट के संरक्षण का संकल्प ले —- बीडीओअर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/बिहार वृक्ष दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने फलदार वह छायादार वृक्षो में राखी व रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा का संकल्प लिए।वही बीडीओ ने कहा कि एक वृक्ष एक उम्मीद स्वच्छ पर्यावरण,स्वच्छ भविष्य प्रदान करती है।प्रकृति की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है।
ईश्वर से मिली प्रकृति रूपी अनुपम भेट के सुरक्षा वह संरक्षण जरूरी है।प्रकृति हम सभी का जीने का सशक्त आधार है।
इसके समृद्धि से ही मानव जीवन स्वस्थ और खुशहाल होगा।प्रकृति के प्रति कृतज्ञता स्थापित करने और मानवता की सेवा प्रण है।

इस मौके आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार,पंचायत सचिव राजकुमार सिंह, कार्यपालक सहायक सामाजिक सुरक्षा विकास कुमार,प्रखंड स्वच्छता समन्वयक मोहम्मद अशरफ अली,आवास अकाउंटेंट,चंदन कुमार झा, जयकांत पासवान, मोहम्मद शाहनवाज,नरेश राय,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी कुमार झा ने वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
