सिवान: को-ऑपरेटिव अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह की वापसी , निवर्तमान अध्यक्ष रामायन चौधरी हारे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सीवान डेस्क:  दो बार कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रह चुके मनोज कुमार सिंह ने एक बार अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर लिया। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष रामायण चौधरी को 18 वोट से पराजित किया। सिवान जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव पर बिहार के राजनितिक गलियारों की नजर थी। मनोज कुमार सिंह विधान सभा लोक सभा ओर कोआपरेटिव का चुनाव पिछले कुछ समय मे हारे थे जिसके बाद ये ये चुनाव उनकी राजनितिक धमक के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

 

शहर के टाउन हौल मे सुबह 7 बजे मतदान शुरु हुआ। कुल 289 मतदाताओं मे 288 ने मतदान किया । निवर्तमान अध्यक्ष रामायण चौधरी अपना मतदान करने नही पहुंचे । भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ।मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण मतदान किया। 4.30 मे मतदान सम्पन्न होने के बाद अब सबकी निगाहेँ मतगणना पर टिकी थी। मतगणनना का परिणाम आया तो पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह 21 वोट से चुनाव जीत गये। मनोज कुमार सिंह की जीत जिले मे भाजपा के लिए राहत लेकर आयी।

- Sponsored Ads-

 

पिछले कुछ महत्वपूर्ण चुनाव भाजपा हार रही थी। यहाँ तक कि समर्थन लेने वाले एम एल सी उम्मीदवार भी चुनाव हार रहे थे। ऐसे मे बीजेपी नेता के तौर पर कोआपरेटिव अध्यक्ष पद पर जीत बेहद अहम है। वही जीत के बाद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कोआपरेटिव मे गबन चरम पर था। कोआपरेटिव के साथी परेशान थे। किसान गरीब का पैसा लुटा जा रहा था। पैक्स के साथियो ने इस बार दलो से ऊपर उठकर मेरा समर्थन किया है। उन्हे धन्यवाद देता हु।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article