खानपुर प्रखंड क्षेत्र के इलमासनगर पेट्रोल पम्प स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल परिसर में सांसद शांम्भवी चौधरी ने अपने कोष से 55 लाख की लागत से विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर की बेटी बनकर सेवा करती रहूंगी—सांसद शांभवी चौधरी।अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के इलमासनगर स्थित जे पी सेंट्रल स्कूल परिसर में आज सांसद शांभवी चौधरी ने अपने कोष से निर्मित सड़क,चबूतरा, सीढ़ी घाट आदि करीब 55 लाख रुपए लागत की योजना का एक साथ सात योजनाओं का उद्घाटन किया।इसके उपरांत एक जनसभा का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राम नारायण सिंह ने किया जबकि संचालन डॉक्टर लाल बाबू ने किया।कार्यक्रम में आयोजक मंडल के द्वारा सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग़,चादर,माला और बुके देकर किया गया।वहीकार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने सबों का अभिवादन करते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र का चहुंओर विकास हो रहा है।

- Sponsored Ads-

सड़क,पुल,पुलिया,नाला, चबूतरा,छठ घट के निर्माण के साथ साथ डिग्री कॉलेज,सामुदायिक अस्पताल,आर ओ बी आदि का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।वहीं माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का चौतरफा विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के आधार पर हमने संसद गांव के विकास के लिए अपनी बातें रखी है।और उम्मीद है कि जनहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार हमारा साथ देगी।

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय मैने कहा था कि मैं नेता नहीं बल्कि बेटी बनकर समस्तीपुर की सेवा करूंगी और कर रही हूं।

मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजीव कुमार सिंह,केसरी सिंह,राजेश सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,बम भोला सिंह,लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह,अरविंद पासवान,रामावतार सिंह,उमेश झा,राजेश झा,सुरेश शर्मा,निरंजन राय,श्यामा झा,जदयू नेता राम शंकर राय,जय नारायण सिंह,दिनेश प्रसाद महतो,पवन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment