सारण: सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल माँझी में आयोजित होली मिलन समारोह में हुए शामिल ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फ़ोटो माँझी नगर पंचायत के विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह में शामिल सांसद

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  माँझी। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शनिवार को माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए तथा चुनाव प्रचार का विधिवत आगाज किया। अपने सम्बोधन में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा पूरे विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ा है।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने विपक्षी गठबंधन को बेमेल गठबंधन बताते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार की सभी 40 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगा। माँझी के संत धरणी मन्दिर,मधेश्वर नाथ मंदिर,नरसिंह भगवान मन्दिर,गणेश मंदिर,तथा हनुमान मंदिर में आयोजित बैठकों में सांसद के साथ भाजपा नेता हेमनारायण सिंह,पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज,प्रो शिवाजी सिंह,अमरजीत सिंह,त्रिलोकी नाथ सिंह,बबलू शर्मा,जय किशोर सिंह,भरत माँझी,अंकित सिंह राणा,निशांत राज सिंह,प्रशांत ओझा तथा रंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article