Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में राजस्व कर्मचारी भुवनेश्वर लाल के सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

292

 

खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में राजस्व कर्मचारी भुवनेश्वर लाल के सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कर्मचारी लोक सेवक शब्द का रखें ध्यान—भुवनेश्वर लाल।

बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर डेस्क: खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में राजस्व कर्मचारी भुवनेश्वर लाल के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने किया जबकि संचालन डॉक्टर लाल बाबू ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों,कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भुवनेश्वर लाल ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों ने अपने जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों को भूल गए हैं।सेवा में आने के बाद जरूरत है लोक सेवक शब्दों के अर्थ को समझना और कर्तव्यनिष्ठ होकर जनता के कार्यों का शत प्रतिशत निष्पादन करना।उन्होंने कहा कि मैं 36 वर्षों से अधिक की सेवा आमजनों के बीच दिया हूं और निष्कलंक सेवा निवृत्ति ले रहा हूं।उन्होंने बताया कि जब आप अनुपस्थित रहें तो अपने उच्चाधिकारियों को अवश्य बता दें।साथ ही कहा की झूठ कभी न बोलें।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री श्रुति के द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार सेवा निवृत्त होने पर भुवनेश्वर लाल को अंग वस्त्र,चादर,पाग,माला,छाता,जुता,एवं श्रीमदभागवत गीता की पुस्तक के साथ साथ रिटायरमेंट,ग्रेच्युटी,और पेंशन से संबंधित पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री श्रुति,राजस्व अधिकारी स्वेता कुमारी,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार झा,बिहार राज्य अराज्यपत्रित संघ के संयुक्त मंत्री संजीव कुमार ठाकुर,संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजस्व कर्मचारी शिवकांत झा ने विद्यापति गीत गाकर तथा अंत भोले शंकर के नचारी से किया गया।कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने आम्रपाली का फलदार वृक्ष देकर सम्मानित किया।

वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान लिपिक शिवपूजन ठाकुर ने किया।कार्यक्रम के मौके पर रामाधार चौधरी,मुखिया गोविंद कुमार पासवान,डॉक्टर परवेज आलम,रविंद्र कुमार राय,विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार,वीरेंद्र कुमार सिंह,अनिल ठाकुर,विट्टू कुमार,धर्मवीर कुमार उर्फ मुन्ना,दिलीप कुमार राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More