Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के खैरी पंचायत एंव रेबरा पंचायत में जदयू पार्टी के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित..

625

 

 

महिलाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री का योगदान अहम — स्वर्णिमा।

जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित हो रहा है हर गांव — रामनारायण।

जिला पार्षद ने सरकार के काम काज से लोगों को अवगत कराया गया।तथा 11 सदस्यीय पंचायत कमिटी हुआ गठित।

बिहार न्यूज़ लाइव / अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खैरी पंचायत एवं रेबड़ा पंचायत में आज पंचायत सतरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार एवं दिनेश प्रसाद महतो ने किया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि सरकार ने गांव के विकास के लिए कटिबद्ध है।जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि हर घर नल का जल,घर घर बिजली,हर खेत को पानी,बेटियों को पढ़ने के लिये साइकिल,पोशाक,छात्रवृति सहित बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है।वही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि पंचायतों में 11सदस्यीय कमिटी बनाई गई है।साथ ही 5 सदस्यीय बूथ कमिटी भी बनाई गई है।तथा लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विशेष रूप से बताया गया।और कहा गया कि आम आवाम को इसकी जानकारी दिया जाय।

बैठक के मौके पर पंचायत समिति सदस्य मिंटू राय,जिला कार्यकारिणी सदस्य मो0 शकील अंसारी,जयराम सहनी, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार,सूरज सहनी,मनोज कुमार सहनी,रामचंद्र शर्मा,राम श्रृंगार महतो,जयवीर पासवान,महावीर सहनी,दिनेश कुमार,बबलू कुमार राय,रमेश प्रसाद, अकलु राय,रूपा देवी,मनोज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More