Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड अंतर्गत रेबरा पंचायत के रामनगर पासवान टोला स्थित यात्री शेड परिसर में क्वीज प्रतियोगता कार्यक्रम आयोजित..

321

 

 

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये खेल प्रतियोगता का आयोजन आवश्यक–स्वर्णिमा

मेहनत के बदौलत असंभव कार्य को भी सम्भव किया जा सकता है— श्रुति ।

प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में छुपी कला निखरने का अवसर मिलता है—सरिता।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ खानपुर प्रखंड अंतर्गत रेबड़ा पंचायत के रामनगर पासवान टोला स्थित यात्री शेड परिसर में जय माँ शारदे पूजा समिति रामनगर के बैनर तले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को खोज करने के उद्देश्य से भव्य क्वीज़ प्रतियोगिता खेल का आयोजन किया गया।

 

जिसमें सफल प्रतिभाशाली को शील्ड,मेडल और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति कुमारी,स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,स्थानीय मुखिया सरिता देवी,अपर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रविंद्र कुमार राय ने किया जबकि संचालन डॉ लालबाबू ने किया।
कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित अथितियों का स्वागत मिथिला परम्परा के अनुसार पाग,चादर और माला से किया गया।इस अवसर पर खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति कुमारी ने कहा कि अगर जीवन में कुछ बनाना है तो अभी से ही मेहनत शुरू कर देनी चाहिए।

 

मेहनत के बदौलत असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है।वही उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के प्रतियोगिता खेल आवश्यक है।उन्होंने आयोजक मंडल के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहने के लिए प्रेरित किया।

स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में छुपी कला निखरने का अवसर मिलता है।मौके पर शिक्षक डॉ.संजय कुमार,प्रेरणा शिक्षा संस्थान निर्देशक जयराम प्रसाद त्रिवेणी,समिति कोषाध्यक्ष सह आपदा मित्र जयवीर पासवान,समिति सचिव राज नारायण पासवान,अध्यक्ष श्रवण पासवान,अधिवक्ता राजाबाबू पासवान,विकास कुमार,लक्ष्मण कुमार,किशन कुमार,मनीष कुमार,प्रदीप पासवान,सुनील कुमार, गायत्री देवी,ज्योति देवी,रिंकू देवी,पूनम देवी,अभिषेक कुमार,मनोज पासवान,पूनम पासवान सहित सैकड़ों छात्र छात्राए और अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More