Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: असामाजिक तत्वों ने लेजुआर पँचायत के साधपुर छतर के समीप पौने आठ लाख की लागत से बनाये जा रहे कचड़ा प्रबंधन भवन की दीवार को तोड़ा चस्पाया पोस्टर

864

 

 

फोटो 09 टूटे खम्भे पर चस्पाया पोस्टर

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: माँझी। मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने लेजुआर पँचायत की मुखिया माधुरी देवी द्वारा साधपुर छतर के समीप पौने आठ लाख की लागत से बनाये जा रहे कचड़ा प्रबंधन भवन की दीवार को तोड़कर प्रशासन को कड़ी चुनौती दी है। इतना ही नही शरारती तत्वों ने भवन का निर्माणाधीन दीवाल ध्वस्त करने के बाद वहाँ पोस्टर चिपका कर मुखिया प्रतिनिधि ध्रुवदेव गुप्ता से पाँच लाख रुपये बतौर रंगदारी की माँग की। दीवाल पर चिपकाए गए पोस्टर में आपत्तिजनक गाली के अलावा रंगदारी के पैसे नही देने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई है।

 

उधर धमकी से दहशतजदा श्री गुप्ता ने माँझी के बीडीओ रंजीत सिंह से मिलकर अपनी फरियाद की। बाद में बीडीओ के निर्देश के आलोक में पँचायत सचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने दाउदपुर थाना में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

 

उधर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री गुप्ता ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस पर समुचित सहयोग नही किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही सारण के डीएम व एसपी से मिलकर अपनी फरियाद करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ धमकी की यह कोई पहली घटना नही है बल्कि इससे पहले भी शरारती तत्वों ने उन्हें धमकाकर दिल्ली खदेड़ने की पुरजोर कोशिश की है। उन्होंने माँझी के बीडीओ तथा प्रखंड मुखिया संघ से भी मदद की गुहार लगाई है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More