Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: बेटियों की शादी का सहारा बन रही कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी,51 गरीब बेेटियों का सामूहिक शादी का लिया जिम्मेदारी….

556

 

 बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह।  अररिया। जिले के भरगामा प्रखंड स्थित ब्लॉक चौक के समीप कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सोसायटी के सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामूहिक शादी समारोह का आयोजन पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 15 जुलाई 2024 को किया जायेगा। इसमें पूर्णिया प्रमंडल के 51 गरीब,असहाय कन्याओं का विवाह सामूहिक रूप से कराया जायेगा। वहीं इस संस्था के संस्थापक विकास कुमार माली के निर्देशानुसार निरंजन कुमार ने बताया कि इस सामूहिक शादी में कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोग भाग लेंगे। विवाहित जोड़े को संस्था के द्वारा वस्त्र एवं उपहार सामग्री दी जायेगी।

 

उन्होंने बताया कि यह संस्था बाल विवाह,भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा को रोकने तथा सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर सामाजिक जागरुकता अभियान चला रही है। वहीं कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के रविकांत यादव ने लोगों से अपील कर कहा है कि हमारे संस्था के नाम पर कई कथित संस्था गरीब लोगों से ठगी कर रहा है,इसलिए लोगों से खास अपील है,कि आपलोग बिना जाने समझे किसी भी संस्था के झांसा में ना आएं।

 

वहीं लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि भारत माता की पावन धरती पर महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उत्थान के संकल्प के साथ कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी का निर्माण किया गया है। यह एक ऐसी संस्था है जो कुवारी कन्याओं के विवाह में होने वाले विभिन्न समस्याओं का समाधान करता है। चाहे कन्या की उच्च शिक्षा हो या शादी विवाह या कन्याओं को किसी वोकेशनल ट्रेनिंग की जरूरत हो वहां कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की भूमिका अहम् होती है। दहेज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना आवश्यक है।

 

कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है और इस पुरुष प्रधान समाज के अंदर जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है और इसी संकल्प के साथ कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी प्रयत्नशील है। आज महिलाऐं हर काम में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रही है चाहे वह अंतरिक्ष की यात्रा ही क्यों न हो।

 

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सहयोग से कई घर में खुशी और उमंग का संचार हुआ है और आने वाले वक्त में यह संस्था आप लोगों के आशीर्वाद से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। इस पावन काम में आपके योगदान की बहुत आवश्यकता है। इस मौके पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के जिला प्रबंधक ओम प्रकाश यादव,कुंदन कुमार,अरूण कुमार शाह,संतोष कुमार,विकाश कुमार,दीपक कुमार,भजनलाल यादव,रविकांत यादव,अप्पू यादव,लक्ष्मी कुमारी,पिंकी कुमारी,आरती कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More