Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा । भाजपा ने की मंडल कमिटी सहित मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन, कार्यकर्ता में छाई खुशी

593

🔴 मंडल कमिटी के विस्तार से शक्ति केन्द्र का हर बूथ होगा शसक्त।

🔴 मंडल कमिटी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के गठन पर कार्यकर्ता ने जताई खुशी।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज


मधेपुरा जिला भाजपा के सभी मंडलों से लेकर बूथ और पन्ना समिति स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मनोनयन को लेकर अध्यक्ष द्वारा कार्य काफी तेज कर दी गई है ।
भाजपा संगठन को सशक्त बनाने के लिए मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने अपने मंडल कमिटी,मोर्चा तथा प्रकोष्ठों का गठन कर लिया है।

बताते चलें कि अभी उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल कमिटी में अध्यक्ष सहित कुल 16 पदाधिकारियों का टीम गठित किया गया है। जिसमें अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष एक-एक, 6 उपाध्यक्ष,दो महामंत्री तथा 6 मंत्री, 7 मोर्चा  अध्यक्ष ,8 प्रकोष्ठ के संयोजक तथा एक प्रवक्ता  मनोनीत किए गए हैं।
जिसमें अजीत कुमार सिंह (अध्यक्ष), हीरा प्रसाद सिंह (कोषाध्यक्ष), अनिल गुप्ता,श्यामल सिंह, विन्ध्येश्वरी मंडल,जवाहर प्रसाद सिंह,पूजा कुमारी एवं मुन्नी कुमारी (6 उपाध्यक्ष), सुबोध कुमार चौधरी उर्फ गणगण,विपीन कुमार मंडल (2 महामंत्री),रमण कुमार झा,मालिक राय,सोनू कुमार दास,कंचन देवी,फूलो देवी,रंजू देवी (6 मंत्री) तथा शालिग्राम कुमार भारती (अध्यक्ष युवा मोर्चा),गुंजन देवी (अध्यक्ष महिला मोर्चा), प्रमोद मिश्रा (अध्यक्ष किसान मोर्चा), बरूण कुमार ठाकुर (अध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा), परमेश्वर शर्मा (अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा),मो.तोहिद (अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), मनोज सिंह (संयोजक पंचायती राज्य प्रकोष्ठ), संजय ऋषिदेव (संयोजक महादलित प्रकोष्ठ), राजेश कुमार निषाद (अध्यक्ष मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ), चंदन कुमार झा (संयोजक आईटी सेल एवं शोशल मीडिया), कमलेश कुमार झा (संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ), नरेश सिंह (संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ), अशोक सिंह (संयोजक चुनाव आयोग प्रकोष्ठ), निरंजन कुमार (संयोजक विधि प्रकोष्ठ), बबलू कुमार शर्मा (संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ) इसके साथ ही खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर को मंडल प्रवक्ता बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष अपने 16-16 सदस्यों की कमिटी का शीघ्र गठन कर मंडल को सूचना प्रदान करें। जिससे भाजपा का संगठन मंडल स्तर पर  मजबूत,धारदार तथा तेजी से बूथ के हर पन्ना प्रमुख से जुड़कर चुनावी मैदान में हुंकार भरने हेतु घर-घर जनता को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास को पहूंचाने में सक्षम हो सके।
मुख्य रूप से भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का 9 साल पूर्ण होने के उपरांत 30 मई  2023 से 30 जून 2023 तक एक माह तक जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल के पदाधिकारीगण,बूथ अध्यक्ष ,पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केन्द्र के प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के अनेकानेक योजनाओं की जानकारी देना सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंडल कमिटी,मोर्चा तथा प्रकोष्ठ के गठन पर  खाड़ा के वर्तमान मुखिया सह मंडल प्रवक्ता ध्रुव कुमार ठाकुर, मंडल महामंत्री गणगण चौधरी,मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शालिग्राम मेहता,बुधामा के सरपंच सह मंडल संयोजक पंचायती राज मनोज कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, श्यामल सिंह,मुन्नी देवी,मंत्री रंजू देवी, पैक्स अध्यक्ष सह मंडल संयोजक सहकारिता कमलेश कुमार झा, बूथ अध्यक्ष आनंद कुमार झा, रंजित कुमार ठाकुर,मीरा देवी,बिजया मंडल, प्रमोद पासवान, ज्योतिष कुमार झा,नितेश कुमार मेहता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More