Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: महाराजगंज सांसद पर दायर किए गए झूठे मुकदमे के विरोध में भाजपाईयों ने निकाला विरोध मार्च और किया राज्य सरकार का पुतला दहन…

556

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: जलालपुर| महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बनियापुर थाना मे थानाध्यक्ष द्वारा गलत मुकदमा दायर कर महाराजगंज सांसद को फंसाने की साजिश के विरोध में जलालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर अपना रोष व्यक्त किया|

 

कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया| विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू चौधरी ने बताया कि बनियापुर थानाध्यक्ष द्वारा महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद पर गलत तरीका से मुकदमा दायर किया गया है और उनके द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर फंसाने की साजिश की गई है|जिसका हम भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं और इसे वापस लेने की मांग करते हैं|सांसद की बढती लोकप्रियता से घबराकर राज्य सरकार उन्हें साजिश के तहत मुकदमे में फंसना चाहती है|

 

उन्होंने बताया कि दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ विरोध मार्च मनोज मिश्र के विद्यालय होते हुए पं महेन्द्र मिश्र चौक पहुंचा|इस बीच सभी बैनर व तख्तिया लिए मुकदमा वापस लेने व सरकारके विरोध मे नारा लगा रहे थे| अंत में. महेंद्र मिश्रा चौक पर राज्य सरकार व नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया| मौके पर. उमेश तिवारी ,मुकेश सिंह अमरजीत सिंह ,बृजमोहन सिंह, दीपू चतुर्वेदी,रिंटू तिवारी. राजेश दुबे. अनिल सिंह, मो मुस्तफा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे|

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More