Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल

234

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर:: पछुआ हवा बहने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कड़ाके की ठंड को देंखते हुए नगर पंचायत अकबरनगर की ओर से सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के जरूरतमंदो,गरीबों, निः सहाय, निराश्रितों के बीच नगर पंचायत के सभागार कक्ष में कंबल का वितरण किया गया।

 

इस मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नव वर्ष के मौके पर क्षेत्र के सभी वार्डो के जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया। गरीबों की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। इस शीतलहर में गरीब एवं असहाय लोग कंबल की आवश्यकता थी जिसे देखते हुए नप की ओर से कंबल का वितरण किया गया।नप उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी वार्ड क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

 

प्राथमिकता के आधार पर पहले 200 लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि यदि ठंड में बढ़ोतरी जारी रही तो क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहा को चिन्हित कर इसके लिए नप की ओर से अलाव की व्यवस्था भी लोगों को ठंड से बचाव के लिए किया जाएगा। इस दौरान नप के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More