Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: धूमधाम से गणतंत्र दिवस मना तिरंगा झंडा को दी सलामी

104

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अकबरनगर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।पूरे क्षेत्रों में दिनभर खूब चहल पहल रही। नगर पंचायत अकबरनगर में नप अध्यक्ष किरण देवी, अकबरनगर थाना में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अकबरनगर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर,आजाद क्रीड़ा मैदान पर क्षेत्र के गण मान्य लोग एवं खिलाड़ियों ने तो वही विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी तिरंगे झंडे को फहरा सलामी दिया गया।

 

इस उत्सव पर लोगों के बीच जलेबी भी बांटी गई। तिरंगे को सलामी देने के साथ धूमधाम से इस दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय संविधान के लागू होने के 75 वें सालगिरह के रूप में शुक्रवार को 26 जनवरी की रौनक पूरे क्षेत्र मे रही। चारों ओर गाजे-बाजे की आवाज अहले सुबह से ही सुनाई देने लगी। देशभक्ति के गीतों से पूरा क्षेत्र पूरे दिन तक सराबोर होता रहा।

 

इस अवसर तिरंगा झंडा फहराकर झंडे को सलामी दे वक्ताओ ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम लोगों का परम कर्तव्य है। 26 जनवरी 1950 के दिन देश में हमारा संविधान लागू हुआ तथा भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतात्रिक गणराज्य बना था। संविधान में सभी वर्ग के लोगो के अधिकारो को संरक्षित करने के लिये विभिन्न अनुच्छेदों के माध्यम से व्यवस्थायें दी गयी। देशभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमर कहानी 26 जनवरी का पर्व समेटे हुये है.

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More