Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर शर्मनाक हमले को लेकर कांग्रेस इंटक ने असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का फूंका पुतला

91

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। कांग्रेस इंटक नेताओं ने शनिवार को असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडो के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाहनों पर शर्मनाक हमले और कांग्रेस के पोस्टर बैनर फाड़े जाने पर स्टेशन चौक पर कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में असम सीएम हेमंत विश्वकर्मा का पुतला फूंका।

 

कार्यकर्ताओ ने हिमंत विश्व शर्मा मुर्दाबाद।भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद। हेमंत विश्व शर्मा होश में आओ।आदि नारे लगा रहे थे। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस इंटक फेडरेशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहे भरपूर समर्थन से डर गए हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा। कांग्रेस असम की भाजपा सरकार की इन चालों और हमले से डरने वाली नहीं है।

 

असम सीएम की नींद उड़ चुकी है। एक तरफ कांग्रेस जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वारा असम की सुंदरता एवं सांस्कृतिक इतिहास को प्रकाशित कर रही है,वहीं भाजपा सरकार अपनी ओछी मानसिकता से बार-बार लोगों को परेशान कर रही है। बीजेपी के गुंडे अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों, व्यापारियों, ठेला चालकों और युवाओं को धमकी दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की नींद उड़ चुकी है। भाजपा लोगों की आवाज दबाना चाहती है। इसके जरिए लोकतंत्र का अपहरण करना चाहती है। जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा- भाजपा हर अधिकार और न्याय की गारंटी को रौदना और ध्वस्त करना चाहती है।

 

विरोध प्रदर्शन में नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा और कांग्रेस के बैनर पोस्टर फाडने पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। पुतला धन कार्यक्रम में इंटक जिला अध्यक्ष रवि कुमार,पिंटू कुमार,सिद्धार्थ शर्मा, अमित राज,आकाश कुमार, विश्वजीत कुमार,मंटू यादव,अरविंद कुमार,वीरेंद्र कुमार,सज्जन सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More