अजमेर: पुष्कर क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता -चौधरी…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*घर घर में पहुंचेगा नल कनेक्शन से पानी-रावत

*राजकीय महाविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष और एनएससी के छात्र नेता अरुण सतरावला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

- Sponsored Ads-

 बिहार न्यूज़ लाईव पुष्कर/अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा ) भाजपा लोकसभा चुनाव में
अजमेर लोकसभा प्रत्याक्षी भागीरथ चौधरी ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कहा कि पुष्कर विकास में कोई कमी नहीं होगी ।चौधरी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता पुष्कर का विकास है।

चौधरी ने कहा कि मेने ईमानदारी के साथ 5 साल जनता को सेवा की है ।मोदी जी के सपनो को पूरा करने में लगे हैं,आने वाले समय में भी पुष्कर क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी।
आज पूरे देश में विकास के साथ ही सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण हुआ है ।राम मंदिर से पूरे देश में प्रसन्नता है,इस लिए राम को लाने वाले को आप को ज्यादा से ज्यादा वोटो से जिताकार सरकार बनाने के लिए चुनाव में भाजपा के बटन पर वोट देकर कमल खिलाए।

जल संसाधन मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने बताया कि भाजपा की सरकार में पुष्कर विधान सभा में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं ।हमारी सरकार में हम घर घर नल के द्वारा पानी पहुंचाने का कार्य करेंगे।क्षेत्र के पानी की कमी नही आने दी जाएगी। अब आप सब मिलकर भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोटो से प्रत्याक्षी भागीरथ चौधरी को जिताकर लोकसभा के भेजे।

*सतरावला भाजपा में शामिल
राजकीय महाविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष और एनएसयूआई के युवा कांग्रेस नेता अरुण सतरावला ने आज मोदी जी के राष्ट्रीय विचारो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।मंत्री सुरेश सिंह रावत,सांसद भागीरथ चौधरी ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

 

पुष्कर विधानसभा प्रचार में प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत,जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मनझेवला,,बुढा पुष्कर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह रावत,देहात जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पाराशर,देहात मंत्री राजेंद्र महावर,पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर,देहात मीडिया संयोजक नेहरू पंडित,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री ईश्वर धवल,तिलोरा सरपंच समुंद्र सिंह रावत,युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य अमन पाटोदिया,मन की बात देहात सह संयोजक ऋषि भाटी,अजयपाल सिंह रावत,आशीष शर्मा,लखन सिंह नांद, त्रिलोक सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सम्पत सुवाल,दीपक सिंह , छोगालाल रावत, मंडल महामंत्री हरी शंकर चौहान, शेषकरण दगदी, बंटी गहलोत,सहित भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article