Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा: जन-विश्वास महारैली को सफल बनाने का भाकपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

169

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क जिला संवाददाता रंजीत कुमार /मधेपुरा : भाकपा अंचल परिषद की बैठक रविवार को सदर प्रखंड के खोपैती गांव में भाकपा अंचल मंत्री बालकिशोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 27 फरवरी को जन विश्वास यात्रा के तहत महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के मधेपुरा आगमन व तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास महारैली को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई।

 

बैठक में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि 17 महीने में बिहार के अंदर महागठबंधन सरकार के द्वारा जो काम किया गया वह 17 साल के काम पर भारी है। उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय व धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाली जनता के साथ लोहिया और कर्पूरी के विरासत को भी नीतीश कुमार ने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है भारतीय संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

अभिव्यक्ति की आजादी व गंगा जमुनी तहजीब को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कौड़ी के दाम में बेच रही है। भाकपा नेता ने कहा कि दलितो, अकलियतों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी देश के लोगों का जीना दुभर कर दिया है।

 

देश, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने सहित सत्ता से मनुवादी भाजपा सरकार को हटाने के लिए आगामी तीन मार्च को पटना में आयोजित जन विश्वास महारैली में लाखों लाख की संख्या में भाग लेने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं सहित जिले के लोगों से किया। भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर धर्म के नाम पर देश को बांटने और तोड़ने की साजिश कर रही है। सरकार की नीतियों से देश तबाह और बर्बाद हो रहा है।

 

भाजपा को सत्ता से हटाए बिना देश को बचाना संभव नहीं है। भाकपा के वरीय नेता कुंदन यादव, रमेश कुमार शर्मा, प्रो. ललन मंडल, मु. जहांगीर, कृत्यानंद रजक व माणिकांत यादव ने कहा कि धोखा देने वाले को 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता जबाब देगी। मौके पर चंद्रदेव मंडल, सचिदा मंडल, सुरेंद्र साह,अनंत यादव, सूरज सादा, मुकेश सादा, रोहित सादा, हरिबोल सादा, चुनाय सादा, इंदल मल्लिक, ममता देवी, गुंजन देवी, ननकी देवी, सविता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More