Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं: एसडीओ

210

 

 

विक्रेता के गोदाम का स्टॉक का जांच करते भरगामा एमओ राम कल्याण कुमार मंडल व अन्य। (फाइल फोटो)

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह।  अररिया। गरीबों के बीच राशन को उपलब्ध करवाने को लेकर राज्य से लेकर जिला प्रशासन तक प्रयासरत है। वहीं जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अपनी पुरानी आदतों को छोड़ने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। वे लोग गरीबों का राशन को सीधे तौर पर डकारने में जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

 

बता दें कि राज्य सरकार और जिला प्रसासन गरीब लोगों को कम पैसों में सरकारी अनाज उपलब्ध करवा रहे हैं,ताकि गरीब राशन के अभाव में भूखे नहीं रहे। किन्तु आये दिन डीलर पर राशन गटकने का आरोप लगता रहता है। जानकार बताते हैं कि भरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आवंटन के बावजूद अनाज का वितरण नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि भरगामा प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक डीलरों पर कालाबाजारी में संलिप्त होने का आरोप लगा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न पंचायतों के पीडीएस डीलर द्वारा कालाबाजारी किए जाने के गुप्त सूचना पर भरगामा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राम कल्याण कुमार मंडल द्वारा महीनों पूर्व विभिन्न पंचायतों के पीडीएस डीलरों का ई-पोस मशीन के स्टॉक व गोदाम के स्टॉक का जांच किया गया तो दोनों स्टॉक में डिफरेंस पाया गया है।

 

प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सिरसिया कला पंचायत की पीडीएस डीलर सलेहा खातून का पहली बार के जांच में 55 क्विंटल गेहूं तो 20 क्विंटल चावल कम पाया गया। जबकि दूसरी बार के जांच में भी 37 क्विंटल 70 किलोग्राम गेंहू और 3 क्विंटल 12 किलोग्राम चावल कम पाया गया। जबकि तीसरी बार के भी जांच में 37 क्विंटल 45 किलोग्राम गेंहू और 15 क्विंटल 58 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार मानुल्लाहपट्टी पंचायत के पीडीएस डीलर अमरेन्द्र यादव का 40 क्विंटल 18 किलोग्राम गेहूं और 51 क्विंटल 95 किलोग्राम चावल कम पाया गया। ठीक इसी प्रकार मानुल्लाहपट्टी पंचायत के हीं सुशील पासवान का 81 क्विंटल 54 किलोग्राम गेहूं और 28 क्विंटल 54 किलोग्राम चावल कम पाया गया। ठीक इसी प्रकार शंकरपुर पंचायत के पैक्स के नरेंद्र मिश्र का पहली बार के जांच में 6 क्विंटल गेंहू और 22 क्विंटल 32 किलोग्राम चावल कम पाया गया। जबकि दूसरी बार के जांच में 302 क्विंटल अधिक गेहूं और 536 क्विंटल चावल कम पाया गया। जबकि तीसरी बार भरगामा और फारबिसगंज एमओ द्वारा संयुक्त जांच किया गया तो उसमें भी 6 क्विंटल 2 किलोग्राम गेहूं कम और 41 क्विंटल 73 किलोग्राम चावल अधिक पाया गया। इसी प्रकार नया भरगामा पंचायत के उपेंद्र राम का 148 क्विंटल 34 किलोग्राम गेहूं और 248 क्विंटल 20 किलोग्राम चावल कम पाया गया।

 

इसी प्रकार कुसमौल पंचायत के धनेश्वर सरदार का 32 क्विंटल 72 किलोग्राम गेहूं और 41 क्विंटल 94 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार कुसमौल पंचायत के हीं पंचानंद दास का 16 क्विंटल 8 किलोग्राम चावल कम पाया गया। जबकि दूसरी बार के जांच में 21 क्विंटल 76 किलोग्राम चावल अधिक पाया गया। इसी प्रकार कुसमौल पंचायत के हीं किरण कुमारी का 10 क्विंटल 73 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार खजुरी पंचायत के मिथिलेश पासवान का 12 क्विंटल 96 किलोग्राम गेहूं और 139 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार सिरसिया कला पंचायत के जगन्नाथ यादव का 3 क्विंटल 90 किलोग्राम गेहूं अधिक और 15 क्विंटल 86 किलोग्राम चावल कम पाया गया। जबकि दूसरी बार के जांच में भी 17 क्विंटल 18 किलोग्राम गेहूं कम पाया गया। इसी प्रकार भरगामा पंचायत के राजेश कुमार पासवान का 53 क्विंटल 19 किलोग्राम गेहूं और 188 क्विंटल 6 किलोग्राम चावल कम पाया गया।

 

इसी प्रकार नया भरगामा पंचायत के बबीता कुमारी का 48 क्विंटल 93 किलोग्राम गेहूं और 66 क्विंटल 86 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार हरिपुर कला पंचायत के नीलम कुमारी का 6 क्विंटल 76 किलोग्राम गेहूं और 20 क्विंटल 93 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार हरिपुर कला पंचायत के हीं सोनम कुमारी का 7 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार धनेश्वरी पंचायत के बंदना कुमारी का 18 क्विंटल 87 किलोग्राम चावल कम पाया गया। इसी प्रकार धनेश्वरी पंचायत के हीं अनमोल कुमार यादव का 24 क्विंटल चावल कम पाया गया। इसी प्रकार सिमरबनी पंचायत के बेचन ऋषिदेव का 5 क्विंटल 27 किलोग्राम गेहूं और 41 क्विंटल 38 किलोग्राम चावल कम पाया गया है।

बहरहाल मामला जो भी हो देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में वरीय प्रशासन कब तक व क्या कार्रवाई करती है। हालांकि इस संबंध में जब फारबिसगंज एसडीओ रोजी कुमारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आखिरकार क्यों नहीं कालाबाजारी में संलिप्त पीडीएस डीलर पर अब तक कार्रवाई हुई है इस बात की भी जांच करायी जायेगी। इसके बाद दोषी डीलरों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More