*राजस्थान में प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते हर घर जल योजना का कार्य भी बेहद धीमी गति 
*देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में 
बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क: जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर धर्म हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। यह बात केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए। हर घर जल अभियान के तहत लोगों के घरों में नल का कनेक्शन दिया जा रहा है। .
जहां पहले 3 करोड़ लोगों के घरों में नल थे और अब 12 करोड़ लोगों के घर पर हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन दिए गए हैं, जहां पूर्व की सरकार के कार्यकाल में ऐसा माना जाता था कि देश तो ऐसे ही चलता है, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में अब लोग कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार के कार्यकाल में लोगों के घरों में शौचालय बनवाए गए। महिलाओं को सम्मान मिला। उज्ज्वला योजना चलाकर महिलाओं को गैस सिलेंडर के कनेक्शन देकर उनकी जिन्दगी को आसान बनाया। किसानों के लिए कई योजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई।
भरतपुर में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में मिलता है। गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। गहलोत सरकार में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का बहुत नुकसान हुआ है। गहलोत सरकार के द्वारा चुनाव से पूर्व किए गए घोषणापत्रों के वादों को पूरा नहीं किया है। राजस्थान की सरकार गहलोत सरकार से त्रस्त है।
मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताया। गोयल ने कहा कि गहलोत सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हैं,इसके साथ ही प्रदेश की गहलोत सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के बारे में बताया।
गोयल ने कहा कि ब्रज की भूमि पर आकर उन्हें अच्छा लगा। लोहागढ़ की वीरता की कहानियां काफी समय से सुनते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। देश बहुत तेजी से प्रगति के रास्ते पर चल रहा है। पूरे विश्व में भारत को सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज से नौ वर्ष पहले हमारे देश की गिनती विश्व की सबसे पांच कमजोर अर्थव्यवस्था में गिनती की जाती थी, लेकिन अब देश का नाम पांच मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों में गिनती की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भरतपुर में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
इसी को लेकर महासंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर भरतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में मिलता है। राजस्थान में प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते हर घर जल योजना का कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।
 
					 
							
 
			 
		 
		 
		 
		 
		 
		