Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृंद साह सहित अन्य कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को दिया बधाई।

162

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर वारिसनगर निवासी जदयू व्यवसाई जिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृंद साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को बधाई दी है।

 

जिला अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए सतत कार्यरत थे।गलत लोग उन्हें बलगलाकर बिहार के विकाश में खलल पैदा कर रहे थे।जिसके कारण बिहार का विकाश धीमा पर गया था।उन्होंने अपनी सूझ बुझ से उन भ्रष्टाचारियों का साथ छोड़कर एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एनडीए के साथ 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

 

वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा सहित बनाए गए मंत्री एंव सभी एनडीए गठबंधन के नेताओं को भी बधाई दी है।मौके पर वारिसनगर व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह,अजीत कुमार चौधरी,संजय साह,मनोज साह,अशोख साह,धीरज पोद्दार,वरिष्ठ पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More